हल्द्वानी - शहर के चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मजदूर से बना ठेकेदार और फिर किया खेल शुरू 

 

Haldwani Crime - हल्द्वानी में पुलिस ने लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर फरार चल रहे एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने किसी को नहीं छोड़ा। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियो को वारंटों की शत प्रतिशत तमिल किये जाने तथा थाना क्षेत्र में अपराधियो व गुण्डा व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।


इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में आपराधिक और वारंटियो के विरुद्ध  कार्यवाही के अंतर्गत हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम द्वारा न्यायालय में  1- फौ0वाद सं0 4478/21 धारा 138 एनआई एक्ट, 2-फौ0वाद सं0 8539/19 व फौ0वाद सं0 8540/19 *धारा 138 एनआईएक्ट में जारी वारण्ट के क्रम में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त धनंजय गिरी पुत्र जटाशंकर गिरी निवासी म0नं0 206 सुभाष नगर हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 44वर्ष को गिरफ्तार किया गया एवं वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

 

मजदूर से बना ठेकेदार
मजदूर बनकर धनंजय हल्द्वानी शहर में आया था और यह धीरे-धीरे ठेकेदार बन गया। कई अवैध कामों से धनंजय का नाम जुड़ा हुआ है, इसने पिछले कुछ सालों में हल्द्वानी में राजनेताओं, अधिकारियों और पत्रकारों के साथ मिलकर एक ऐसा गठजोड़ तैयार किया जिसका तोड़ किसी के पास नहीं। हल्द्वानी में अवैध खनन हो, बेसमेंट बनाने के नाम पर मिट्टी बेचने का खेल हो या बड़े धन पशुओं यानी धन्ना सेठों और नेताओं का ब्लैक मनी व्हाइट करना हो धनंजय गिरी इसके लिए कुख्यात रहा। 

कई अधिकारियों की ब्लैक पैसों को भी धनंजय व्हाइट करने का काम किया करता था। जिससे ना तो राजनेता बच सके और ना ही अधिकारी और ना ही बड़े व्यवसायी। यह कोई और नहीं बल्कि एक जालसाज ठेकेदार है। इस जालसाज ठेकेदार की हमेशा से ही सत्ता की गलियों में अच्छी खासी हनक रही। लेकिन जल्द ही ज्यादा पैसे बनने की चाहत ठेकेदार से मजदूर बने धनंजय पर भारी पड़ गई। पुलिस के निशाने पर धनंजय के साथ बैंक के अधिकारी भी हैं।