हल्द्वानी - रमजान के बीच बनभूलपुरा में गौकशी का मामला, एक आरोपी 300 किलो मांस के साथ गिरफ्तार, दो फरार
हल्द्वानी - रमजान के पवित्र माह के बीच हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बनभूलपुरा के इंदिरा नगर बड़ी रोड इलाके में गौकशी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुमाऊं रेंज की गौ संरक्षण टीम ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अयान अंसारी के रूप में हुई है, जिसे मौके से करीब 300 किलो गौमांस के साथ पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान उसके दो साथी—आफताब कुरैशी और अनीस अहमद—मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
कार्रवाई कुमाऊं रेंज की गौ संरक्षण टीम द्वारा की गई। टीम में सब इंस्पेक्टर पंकज बेलवाल, मनोज यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल पुष्कर राठौर, सुनील और यासीन शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।