हल्द्वानी - वारंटियों पर बनभूलपुरा पुलिस का शिकंजा, दो लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया जायेगा पेश 

 

हल्द्वानी - न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वारंटियों की गिरफ्तारी की।

गिरफ्तार आरोपियों में मो. शमशाद पुत्र अनवार हुसैन (25) निवासी रूपपुर, थाना शहजाद नगर, तहसील मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी जोशी बिहार, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा शामिल है। उसके खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण संख्या 87/2022 एवं मुकदमा अपराध संख्या 310/2021 में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला संबंधित है।

दूसरा गिरफ्तार वारंटी मोन्टी पुत्र लाल सिंह (26) निवासी वार्ड नंबर 14, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल है। उसके खिलाफ सीसी संख्या 32/2026, एफआईआर संख्या 29/2026 में धारा 75(1)(i)/333 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला संबंधित है। पुलिस के अनुसार दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।