भवाली - बाबा नीब करौरी महाराज के दर पर पंहुचा एक और स्टार, क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने कैंची धाम में टेका मत्था
नैनीताल - टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार मंगलवार को कैंची धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा नीम करौरी महाराज के दरबार में मत्था टेका। भुवनेश्वर ने देश और प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर में भुवनेश्वर कुमार ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और कुछ समय ध्यान में भी बिताया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधन से बाबा नीम करौरी महाराज की लीलाओं और धाम के इतिहास के बारे में जानकारी ली।
उनके आगमन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक मंदिर गेट पर पहुंच गए। क्रिकेटर ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया — उन्होंने मुस्कुराते हुए लोगों से मुलाकात की, ऑटोग्राफ दिए और सेल्फी खिंचवाई। करीब एक घंटे तक मंदिर में रुकने के बाद भुवनेश्वर कुमार अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। बाबा नीम करौरी के भक्तों में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है — टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार का।
पहले भी पहुंचे हैं कई नामी हस्तियां -
बाबा नीम करौरी महाराज के कैंची धाम में इससे पहले भी कई जानी-मानी हस्तियां दर्शन कर चुकी हैं — एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, अभिनेता विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सहित कई नामी हस्तियां दर्शन कर चुकी हैं। अब इस सूची में भुवनेश्वर कुमार का नाम भी शामिल हो गया है।