हल्द्वानी - RTO कार्यालय में फैंसी नंबरों के लिए गज़ब का क्रेज, UK04AR0001 के लिए हुई नीलामी ने सबको किया हैरान
हल्द्वानी - शौक और स्टेटस भी आज के आधुनिक समय में एक ट्रेंड बन चुका है, दरसअल इसकी झलक RTO ऑफिस में देखने को मिली। संभागीय परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी में पंजीयन चिन्ह UK04AR सीरीज के फैंसी नंबरों की गुरुवार को नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। नीलामी में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और खास नंबरों के लिए जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस नीलामी में UK04AR0001 पंजीयन संख्या ने सबका ध्यान खींचा, जिसे ₹7,49,000 में नीलाम किया गया। यह अब तक की सबसे ऊँची बोली रही है।
नीलामी में अन्य नंबरों की स्थिति इस प्रकार रही -
UK04AR0009 – ₹5,07,000
UK04AR0007 – ₹3,31,000
UK04AR0003 – ₹1,57,000
UK04AR0004 – ₹91,000
UK04AR0005 – ₹56,000
UK04AR0008 – ₹55,000
UK04AR0006 – ₹46,000
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई और इससे शासन को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ है। इस प्रकार की नीलामी न केवल सरकार की आय बढ़ाने का एक जरिया है, बल्कि आमजन में आकर्षक पंजीयन संख्याओं को लेकर उत्साह भी दिखाती है।