हल्द्वानी का नाबालिग बच्चा बिहार में मिला, ब्लॉगर सौरव जोशी के घर के पास का बता रहा है पता, परिवार से मिलाने में करें मदद 

 

Haldwani News - हल्द्वानी निवासी एक नाबालिग बच्चे के बिहार में मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा पिछले दो दिनों से बिहार के सोनपुर थाने में, सोनपुर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। स्थानीय युवक गौरव कुमार जिनका संपर्क नंबर - 8789542620 है। इन्होने इस संबंध में न्यूज़ टुडे नेटवर्क से संपर्क कर जानकारी साझा की है। अगर कोई इस बच्चे को जानता हो तो परिवार से मिलाने में मदद करें। 

मिली जानकारी के अनुसार बच्चे का नाम अंश कुमार है। उसके पिता का नाम अजीत कुमार और माता का नाम अन्नू देवी बताया गया है। बच्चा उत्तराखंड के हल्द्वानी का रहने वाला है। करीब 10 से 12 वर्ष की उम्र का यह बच्चा ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा है। वह इतना बता रहा है कि वह प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरव जोशी के घर के आसपास, लगभग पांच मिनट की दूरी पर रहता है। बच्चे ने यह भी बताया कि उसके पिता फल बेचने का काम करते हैं।

फिलहाल स्थानीय लोगों ने बच्चे को सुरक्षित अपने पास रखा हुआ है और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति बच्चे या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो तो तत्काल स्थानीय पुलिस या संबंधित लोगों से संपर्क करने की अपील की गई है।