हल्द्वानी - 17 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, मुकदमा दर्ज 

 

हल्द्वानी - कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की तहरीर पर मेरठ निवासी सागर प्रजापति के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के जरिये उसकी मुलाकात मेरठ निवासी सागर प्रजापति से हुई थी। दोनों में दोस्ती होने के बाद आरोपी कई बार नैनीताल और हल्द्वानी आया। अलग-अलग होटलों में किशोरी को ले जाकर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया।

 

आरोप है कि जुलाई 2025 में आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद वह युवक के मेरठ स्थित घर पहुंची। यहां परिवार ने भी बालिग होने पर शादी का वादा किया लेकिन एक बार फिर आरोपी पक्ष मुकर गया और शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद किशोरी ने पुलिस से शिकायत की। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। एक टीम को भेजा गया है, जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।