हल्द्वानी - BPCL ने इस पेट्रोल पंप में खोला देश का पहला बी कैफ़े, फ़ूड एंड बेवरेज का ले सकते हैं आनन्द Video 

 

हल्द्वानी - देश की अग्रणी पेट्रोलियम कंपनियों में शुमार भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ( BPCL) ने कुमाऊं की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी में देश का पहला बीकैफ़े का आउटलेट खोल दिया है। इस कैफ़े में आप बेहद ही कम दामों पर फूड एंड बेवरेज का आनंद उठा सकते हैं। बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए कंपनी ने फैसला किया है की ग्राहक अपनी गाड़ी चार्ज करने के दौरान इस कैफ़े में ठहर सकता है। 

 

<a href=https://youtube.com/embed/0IsbEZQMRlQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/0IsbEZQMRlQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">
नैनीताल रोड़ स्तिथ मैसर्स गुरुनाकक सर्विस स्टेशन में BPCL के जोनल हेड राजीव दत्ता और चीफ जनरल मैनेजर शुभांकर सेन ने इस कैफ़े का सुभारम्भ कर दिया है। पेट्रोल पम्प के डीलर वीरेंदर सिंह चड्डा ने कहा की उनके लिया गर्व की बात है की देश के 21 हजार पेट्रोल पम्पों में उनके स्टेशन में पहला बी कैफ़े खुला है।