हल्द्वानी - Queen's Senior Secondary School में एडमिशन हुए शुरू, जानिए इस स्कूल में ये खास सुविधाएं मिलेगी आपके बच्चे को
हल्द्वानी - सीबीएसई स्कूलों में एडमिशन (New Admission 2022-2023) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नैनीताल रोड स्थित प्रतिष्ठित स्कूल, क्वींस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी (Queen's Senior Secondary School Haldwani ) में 2022-23 के लिए नर्सरी कक्षाओं में रजिस्ट्रेशन/ एडमिशन प्रारम्भ हो चुके हैं. नए सेशन शुरू होते ही हर माता पिता अपने बच्चे के सुरक्षित भविष्य के लिए चिंतित रहते हैं और एक अच्छी गुणवक्ता युक्त शिक्षा संस्थान को ढूंढ़ते हैं। अगर आप अपने बच्चे को इसी साल स्कूल भेजना चाहते हैं तो हम आज आपको हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं. इस स्कूल से निकले बच्चे आज मेडिकल से लेकर देश के कई बड़े संस्थानों में कार्यरत हैं. 1992 में स्थापित यह स्कूल अच्छी शिक्षा देने की बदौलत ही आज इसकी शहर में दो ब्रांच हैं. शिक्षा के क्षेत्र में नामी इस स्कूल ने कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं।
मुख्य नैनीताल रोड से लगा यह स्कूल लगभग 2.16 एकड़ में फैला है विद्यालय में फर्नीचर युक्त साफ़ और वातानुकूलित 60 बड़े क्लासरूम हैं. आधुनिक युग में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा भी शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा है, नवीनतम आईबीएम (IBM) कंप्यूटर की विस्तृत श्रृंखला जूनियर और सीनियर छात्रों को दो प्रयोगशालाओं में प्रस्तुत करने के लिए प्रदान की जाती है। प्रत्येक छात्र को स्वतंत्र रूप से कंप्यूटर प्रदान किए जाते हैं। उच्च योग्य आई.टी. शिक्षकों के मार्गदर्शन में इंटरनेट सुविधा के साथ कंप्यूटर प्रयोगशालाओं में पचास से अधिक कंप्यूटर लगाए गए हैं। यातायात की सुविधा के लिए सभी टाटा की नई बसों का प्रबंधन किया गया हैं, और सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को छोड़ने और लाने के लिए बसों में विश्सनीय स्टाफ और स्किल्ड ड्राइवर नियुक्त किये गए हैं. जहाँ शहर के सभी क्षेत्रों के लिए बसों की सुविधा है. स्कूल की टाइमिंग गर्मियों में सुबह 07:30 से लेकर दोपहर 01:30 तक है।
विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए फिजिक्स, कमेस्ट्री, बायोलॉजी के लिए अच्छी तरह से सुस्सजित प्रयोगशाला बनाई गई है. सुरक्षा के लिहाज से स्कूल के गेट से लेकर हर क्लासरूम में तक C.C.T.V कैमरे लगाए गए हैं. एक अच्छी लाइबेरी जहाँ पर ज्ञानकोष के लिए 20 हजार से अधिक पुस्तकें रखी हुई हैं. साथ ही समसामयिक घटनाओ से निरंतर अपडेट रहने के लिए बच्चों को हर रोज़ न्यूज़ पेपर भी उपलब्ध करवाए जाते हैं. समय समय पर बच्चों के हुनर को पहचानने के लिए स्कूल द्वारा केरेटिव एक्टिविटिस जीके, डिबेट, पेंटिंग , मॉडलिंग , योगा, डांस ,फिजिकल ट्रेनिंग, म्यूजिक, कराटे और अन्य प्रकार के क्रियाकलाप करवाए जाते हैं क्वींस पब्लिक स्कूल समय-समय पर पर्यटन, पिकनिक व साहसिक कार्यक्रम भी आयोजित करता है। ताकि छात्रों के मूड और कौशल के विकास और जोखिम को बदला जा सके। इस स्कूल में 70+ टीचर्स हैं जो सभी वेल एजुकेटेड हैं. वर्तमान में 1200 से अधिक बच्चे इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का एड्मिशन करवा रहे हैं तो देर न करें।
एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स।
– बच्चे और माता/पिता/अभिभावक का पासपोर्ट साइज फोटो
– निवास प्रमाण पत्र
– बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
– बच्चे का आधार कार्ड,अगर बना हो
Nursery Admission 2022 : नर्सरी स्कूल में एडमिशन की महत्वपूर्ण तिथियां।
– ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- 01 जनवरी 2022
– रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2022
अधिक जानकारी के लिए स्कूल की ऑफिसियल साइड Queenssrsccschool.edu.in पर जाकर विजिट कर सकते हैं।