Kumaon Crime - पड़ोसी के घर युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी परिवार फरार

 

Kumaon Crime - काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन, मढ़ैया देवी में 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मेहबिश पुत्री स्व. फरियाद हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मेहबिश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। बताया जा रहा है कि पड़ोस के एक घर में उसकी गोली मारकर हत्या की गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव को उसके घर पर रख दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के समय घर में महिलाएं मौजूद थीं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।


सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस फरार आरोपी और उसके परिजनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।