हल्द्वानी - राजेंद्र सिंह बैरोला ने फुटबॉल में उत्तराखंड के लिए जीता सिल्वर मेडल, परिवार में खुशी का माहौल

 

हल्द्वानी - 38वें राष्ट्रीय खेलों में राजेंद्र सिंह बैरोला ने फुटबॉल में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है। 28 वर्षीय राजेंद्र के पिता, डूंगर सिंह बैरोला, असम राइफल्स से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी मां, मुन्नी बैरोला , एक गृहणी हैं। राजेंद्र दो भाई और एक बहन हैं। 


मूल रूप से नैनीताल जिले के मनरसा काकडी घाट के निवासी, राजेंद्र सिंह वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। उन्हें बचपन से ही फुटबॉल में गहरी रुचि थी, जो आज उनकी सफलता का मुख्य कारण बनी है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। यह मैच हल्द्वानी के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया था।