हल्द्वानी - देर रात उजाला नगर बवाल के बाद पुलिस की कड़ी कार्रवाई शुरू,  दो FIR में इतने लोगों पर किया मुकदमा 

 

हल्द्वानी - बरेली रोड़ उजाला नगर में हुए बवाल के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। गोवंश का अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस ने 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल के पास फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। टीम मौके से सैंपल एकत्र कर रही है, ताकि मामले में ठोस सबूत जुटाए जा सकें।

 

पुलिस अब तोड़फोड़ और उपद्रव करने वालों की पहचान करने में जुट गई है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज में दिख रहे सभी आरोपियों को चिन्हित कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की गई है।