हल्द्वानी - खुले में मीट बिक्री पर सख्ती, नगर निगम का अल्टीमेटम, इतने दिन में कर लें इंतजाम
हल्द्वानी - नगर निगम क्षेत्र में खुले में मीट बेचने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि खुले में मीट बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है।
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि यदि कोई भी विक्रेता खुले में मीट बेचता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने सभी मीट विक्रेताओं को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है, जिसके भीतर उन्हें उचित और स्वीकृत स्थान का चयन करना होगा, जहां वे स्वच्छता मानकों के अनुसार मीट की बिक्री कर सकें।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम शहर में साफ-सफाई बनाए रखने और सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। निर्धारित समय सीमा के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।