हल्द्वानी- निगम चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष करन ने बोला ललित दिलाये डेंगू से निजात तो सांसद भट्ट ने बोले गजराज देंगे स्वच्छ शहर 

 
हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी और बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारक को प्रचार के लिए उतार दिया है। आज बीजेपी ने नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट और कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन महारा ने अलग अलग जगह अपनी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। कुसुमखेड़ा स्थित बाला जी बैंक्वेट हॉल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जबकि सांसद अजय भट्ट ने आज भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के पक्ष में वार्ड 60 गौजाजाली बिचली, वार्ड 41 भगवानपुर , एवं वार्ड 40 स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में जनसभा को संबोधित कर वोट मांगे । 
 सांसद अजय भट्ट ने सभा में मौजूद क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला ने विगत दस वर्षों में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य कर नगर का काया कल्प कर दिया है । अब भारतीय जनता पार्टी ने गजराज सिंह बिष्ट को अपना उम्मीदवार बना कर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में आर्थिक , सामाजिक , धार्मिक सुरक्षा के साथ सदभाव एवं भाईचारा बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने की जिम्मेदारी दी है ।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस इस निकाय चुनाव में एक नए मिशन के साथ मैदान में उतरी है। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस स्वच्छता, शिक्षा, सफाई और विकास कार्यों पर प्राथमिकता से काम करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में हल्द्वानी डेंगू जैसी बीमारियों से जूझता रहा, जबकि भाजपा जाति-धर्म की राजनीति करती रही। माहरा ने जनता से अपील की कि 23 जनवरी को कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को विजयी बनाकर नगर निगम में नया इतिहास रचें।