हल्द्वानी - सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिखाई तत्परता, बीच सड़क में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल 

 
हल्द्वानी - सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिखाई तत्परता, बीच सड़क में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल 

हल्द्वानी -  नैनीताल उधम सिंह नगर क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े हुए युवक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भिजवाया और उसका इलाज करवाया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पंतनगर में देश की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।