‘’हल्द्वानी - मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला के कैंप कार्यालय का शुभारंभ, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान पर हुआ सार्थक संवाद ‘’

 

हल्द्वानी -( जिया सती ) आवास विकास स्थित मीडिया सेंटर कार्यालय हल्द्वानी में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री ध्रुव रौतेला के कैंप कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हवन एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन आयोजित किया गया तथा पूजा-पाठ के उपरांत उपस्थित सभी अतिथियों एवं आगंतुकों को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री रौतेला ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और जनहित से जुड़ी सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके, इसके लिए मीडिया की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि पत्रकार बंधु सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, सुरेश भट्ट, नवीन वर्मा, शांति भट्ट, चतुर बोरा, आलम नदगली, योगेश  विकास भगत श्री रंजन जगदीश विष्ट जेड ए वॉरसी बरगली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।