हल्द्वानी - MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, दूसरे राउंड में भी आर्यन बेलवाल का जलवा, रॉकेट की तरह बढ़ रहे हैं आगे!
Sep 29, 2026, 17:46 IST
हल्द्वानी - एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद के लिए हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले में दूसरे राउंड की मतगणना भी पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में भी निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने सबसे अधिक वोट हासिल किए हैं। दूसरे राउंड में आर्यन बेलवाल को 96 वोट, NSUI के मेहुल शाह को 76 वोट, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट को 45 वोट मिले हैं।
पहले और दूसरे राउंड को मिलाकर अब तक आर्यन बेलवाल को 242 वोट, मेहुल शाह को 164 वोट और धीरज बिष्ट को 126 वोट मिले हैं। इस तरह आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 78 वोट आगे चल रहे हैं।
एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला लगातार दिलचस्प बना हुआ है। अभी मतगणना के 16 राउंड बाकी हैं। ऐसे में आने वाले राउंड के परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।