हल्द्वानी- यहा तैयार हुई देश की वाटिका, खबर मे जाने क्या हैं इसमे खास
Jun 17, 2021, 11:10 IST
उत्तराखंड का सबसे बड़ा हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र मे इन दिनों जैव विविधता के साथ-साथ कई विलुप्त प्रजातियों के पौधों का संरक्षण करने का काम चल रहा है। इसके तहत अनुसंधान केंद्र ने भारत वाटिका तैयार की है। यहां लगभग देश के सभी राज्यों के राज्य वृक्ष लगाने का काम किया गया है। वन अनुसंधान केंद्र के मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि भारत वाटिका बनाने का मुख्य उद्देश्य उन राज्यों के राज्य वृक्षों को संरक्षित करने के साथ-साथ लोगों को उन वृक्षों के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग राज्यों से उनके वृक्ष लाकर वाटिका में स्थापित करने का काम किया गया है। वाटिका में लगाए गए बोर्ड के माध्यम से सभी वृक्षों की पहचान भी बताई गई है। इन वृक्षों के लोकल और वैज्ञानिक नाम भी बोर्ड पर दर्ज किए गए हैं।