हल्द्वानी - आम्रपाली विश्वविद्यालय ने मनाया सत्ताईसवाँ वार्षिकोत्सव ’स्पन्दन 2026, स्कूटी, LED और वाशिंग मशीन सहित पुरुष्कारों की लगी झड़ी
हल्द्वानी- कुमाँऊ अंचल के अग्रणी आम्रपाली विश्वविद्यालय के 27 वें स्थापना दिवस ’स्पन्दन 2026’ के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव 27 और 28 फरवरी को मनाया गया। वार्षिकोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों द्वारा कई कार्यक्र्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रम समन्वयक, प्रो0 (डा0) एम0 के0 पाण्डेय और डा0 शुभो चट्टोपाध्याय ने बताया कि प्रथम दिन विश्वविद्यालय में कार्निवाल का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाये गये। इन स्टॉलों में संगीत, कई प्रकार के खेल, निशानेबाजी, हथकरघा, विशिष्ट कला आदि और विभिन्न पकवानों के ज़ायकों का छात्रों ने भरपूर लुफ्त उठाया।
स्टॉलों में विश्वविद्यालय के छात्रों के स्टॉलो के अतिरिक्त शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक संस्थान जैसे पाल निसान, स्कॉडा, मोमोमाफिया, मनपंसन्द, एचआर प्रिन्ट्रर, मिजात ज्वैलर्स, ग्रोकास्ट, चॉकलेट फैक्ट्री, ब्राउनीज और गौरव वेलनेस आदि भी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहे।
कार्निवाल सहसमंवयक डा0 मनोज नेगी और सुमित जोशी ने बताया कि कार्निवाल में लकी ड्रा कूपन प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी जिसमें प्रथम पुरूष्कार ई-स्कूटी अभय मेहता ने जीता, दूसरा पुरूष्कार एलईडी टीवी डा0 विक्रम सिंह के पास गया, तीसरा पुरूष्कार वाशिंग मशीन डा0 सिद्धी शाही के पास गया, चौथा पुरूष्कार गेयर साईकिल पर प्रभलीन कौर ने अपना दावा पेश किया, पांचवा पुरूष्कार माईक्रोवेव कंचन के पास पहुंचा, छठे पुरूष्कार साउण्डबार पर ऋतिका ढैला ने अपना दावा पेश किया । इनके अतिरिक्त कई अन्य सांत्वना पुरूष्कार भी दिये गये। फैंन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में राफिया खान ने प्रथम, लक्षित खेतवाल ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय पुरूष्कार आस्था उपाघ्याय ने प्राप्त किया। कार्निवाल 2026 में मुख्य आकर्षण कार्निवाल परेड थी जिसकी प्रमुख थीम ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ रही जिसमें विभिन्न संकायों ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक झंलकियों की प्रस्तुति दी। निर्णायक मण्डल ने सर्वोत्तम परेड की ट्राफी बॉयोटेक्नॉलाजी संकाय को प्रदान की।
वार्षिकोत्सव समारोह के अन्तिम दिन 27 वें वार्षिक स्थापना दिवस ’स्पन्दन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, एंव विश्वविद्यालय के प्रंबधन मण्डल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना की भावमय प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
विश्वविद्यालय के प्रबंधनगण एंव अतिथि सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। प्रबंधनगण ने अन्य अतिथि को शॉल उढ़ाकर एंव स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अन्य अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सी0एल0 ढींगरा, सी0ई0ओ0 डा0 संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, संयुक्त सचिव मंयक ढींगरा एंव प्रतिकुलपति प्रो0 (डा0) एस0के0 सिंह ने किया।
विश्वविद्यालय के सी0ई0ओ0 डा0 संजय ढींगरा ने स्वागत भाषण दिया। अपने सम्बोधन में उन्होंने मुख्यअतिथि एंव अन्य सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि आम्रपाली विश्वविद्यालय विगत 27 वर्षो से उत्तराखण्ड के युवाओं को व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहा है। अभी तक आम्रपाली विश्वविद्यालय से 18 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं एंव विभिन्न क्षेत्रों में सम्पूर्ण विश्व में महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित होकर अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने आम्रपाली परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम्रपाली विश्वविद्यालय पिछले 27 वर्षो से उत्तराखण्ड के युवाओं को व्यवसायिक रूप से सफल एवं सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुऐ उन्होंने कहा कि अपने माता पिता एवं शिक्षकों के अनुभवों का लाभ उठायें। अपने उद्देश्य के प्रति समर्पित रहें एवं जीवन में आने वाली असफलताओं से शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनायें। अधिक समय तक तनाव से दूर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी अपनी सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुॅचकर भी अपनी जडों से जुडे रहें एंव अपने प्रदेश का नाम उॅचा करें। शिक्षकों को सम्बोधित करते हुऐ उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर उनकों बढ़ावा देना चाहिए। अन्त में उन्होंने नशा मुक्त उत्तराखण्ड का भी आवाह्न किया।
कार्यक्रम में सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सी0एल0 ढींगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा0 संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, संयुक्त सचिव मंयक ढींगरा ने छात्रवृतियॉ एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों को उनकी उपलब्घियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होने संस्थान के योगदान एवं संस्थान में बिताये गये दिनों की मधुर स्मृतियॉ को उपस्थित विद्यार्थियों से साझा किया। विश्वविद्यालय में 25 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अभूतपूर्व सहयोग एंव योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
स्पन्दन 2026 में रंगारंग कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्सव, संस्कृति और सामंजस्य के विभिन्न रंगों की छटा बिखेरी। गढवाली, राजस्थानी, पंजाबी एंव बालीवुड नृत्य की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
आज स्पंदन के मंच पर पर बॉलीवुड के विख्यात गायक जस्सी गिल ने कोका, निकले करंट, लाईका गडडी, नखरे, सुरमा काला एंव मशहूर गायक बब्बल राय तेरे लई, ऐ काश, वन ड्रीम, तेरे नाम एवं सोहनी आदि की सुरमयी प्रस्तुतियॉ की और श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया तथा ओपिनिंग आटिस्ट श्रीया बरूहा ने समा बांध दिया।
विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डा0 एस0के0 सिंह ने अपने समापन भाषण में मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के अध्यक्ष सी0एल0 ढींगरा जी के मार्गदशन व स्वर्गीय आर0सी0 मोंगा जी के आर्शीवाद को विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन का श्रोत बताया। अपने धन्यवाद प्रस्ताव में उन्होंने कुमॉऊ व उत्तराखण्ड के लोगों का आम्रपाली विश्वविद्यालय पर विश्वास और सहयोग का धन्यवाद ज्ञापित किया। आम्रपाली के पूर्व छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय का नाम विश्वपटल पर रोशन करने के लिए एवं अध्यापकों को उनके मार्गदर्शन हेतु आभार व्यकत किया। इसके साथ ही उन्होनें प्रिंट मीडिया, इलैक्टॉनिक मीडिया, विद्यार्थियों, शिक्षकगण एंव विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रंबधनगण ने कहा कि उत्तराखण्ड, विशेषकर कुमॉऊ के लोगों द्वारा आम्रपाली संस्थान के प्रति प्यार एंव निष्ठा संस्थान के लिए एक सच्चे प्रत्साहन एंव उत्साहवर्धन का कार्य करती है इसी कारण हम संस्थान को नई ऊॅचाईयों पर ले जाने में सक्षम हुए है।
समारोह में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री चानन लाल ढींगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा0 संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, संयुक्त सचिव मंयक ढींगरा, प्रति कुलपति डा0 एस0के0 सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एम0 के पाण्डेय, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, प्राचार्य, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, चीफ प्रॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।