‘’डीपीएस हल्द्वानी में स्प्रिंग कार्निवल 4.0 का भव्य आयोजन हल्द्वानी’’

 

हल्द्वानी -( जिया सती ) दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को वार्षिक स्कूल कार्निवल “स्प्रिंग कार्निवल 4.0” का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले इस कार्निवल में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे साज-सज्जा और जीवंत माहौल ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में मनोरंजक गेम्स स्टॉल्स, फन ज़ोन, स्वादिष्ट फूड कोर्ट और आकर्षक शॉपिंग आर्केड मुख्य आकर्षण रहे। टैलेंट शो में विद्यार्थियों ने गायन व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं शैक्षिक स्टॉल्स, ग्रैंड टैम्बोला और लकी ड्रॉ ने रोमांच बढ़ाया। यह कार्निवल आनंद, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता का यादगार उत्सव साबित हुआ, जिसका समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।