Uttarakhand Crime - पत्नी की इस बात पर बौखला गया पति, पाठल से कर दी पत्नी की हत्या, कर लिया गिरफ्तार
Aug 27, 2026, 15:54 IST
Uttarakhand Crime - देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। डालनवाला क्षेत्र में पति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामजी लाल मूल राम से उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला था। जो देहरादून में राजमिस्त्री का काम करता था। बीती रात रामजी लाल की मामूली बात को लेकर अपनी पत्नी सोनू पाल से कहासुनी हो गई। सुबह राजमिस्त्री की पत्नी ने उसे काम पर जाने को कहा तो वो गुस्सा गया।
रामजी लाल ने गुस्से में आकर पाठल से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।