उत्तराखंड - 10वीं क्लास की नाबालिक छात्रा का पीछा करता था युवक, लोगों ने नंगा कर पीटा फिर पुलिस के हवाले किया - Video
देहरादून - राजधानी के बंजारावाला क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा का कथित रूप से लंबे समय से पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक मुस्लिम समुदाय से है। घटना के बाद क्षेत्र में हंगामा हो गया और लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से निकालकर हिरासत में ले लिया।
देहरादून - 10वीं क्लास की नाबालिक छात्रा का पीछा करता था युवक, लोगों ने नंगा कर पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया pic.twitter.com/tjAVhLZiIB
— News Today Network (@newstodaynetwo1) July 14, 2026
स्थानीय लोगों के अनुसार, 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को आरोपी युवक पिछले करीब एक वर्ष से स्कूल आते-जाते समय कथित रूप से परेशान कर रहा था। परिजनों और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने निगरानी शुरू की। सोमवार को छात्रा का पीछा करने के आरोप में युवक को मौके पर पकड़ लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की क्षेत्र में वेल्डिंग की दुकान है। घटना के दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। यदि नाबालिग के परिजनों की ओर से शिकायत दी जाती है, तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी आपराधिक मामले में कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।