उत्तराखंड - यहां ITBP जवान ने नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस 
 

 

उत्तराखंड - आईटीबीपी के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था। जानकारी के अनुसार, यूनिट 14 पिथौरागढ़ पर नियुक्त कांस्टेबल चेतराम मीणा(38) पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान ने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराई और शव को उतारकर अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सामने आया कि इसके पहले जुलाई 2025 में भी पिथौरागढ़ में जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया गया था। अब पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।