हल्द्वानी- नगर निगम की लापरवाही से घरों में घुसरहा गंदा पानी, पढ़े क्यों बल्यूटिया ने निगम प्रशासन को सुनाई खरी-खरी
Jul 19, 2021, 14:39 IST
हल्द्वानी में नगर निगम की लापरवाही से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कहना है कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का। बल्यूटिया ने आम जनता की दिक्कतों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने नगर निगम की लापरवाही और मनमानी की पोल खोली है। उनकी माने तो नवाबी रोड के शक्ति सदन में सीवर टूटने से घरों में गंदा पानी घुस रहा है। बरसातों में शिविर का काम शुरू करने से कई घरों की पेयजल लाइने भी टूट गई है। ऐसे में अब इलाके में जलभराव की दिक्कत भी सामने आ रही है। उन्होंने शक्ती सदन इलाके के लोगो को हो रही इस असुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
पूरे वीडियो के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://twitter.com/DBalutia