‘’डीपीएस हल्द्वानी के विद्यार्थियों का जेईई (मेन) 2026 में शानदार प्रदर्शन’’

 

हल्द्वानी- ( जिया सती )  दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने जेईई (मेन) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। छात्रों की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि समर्पण, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

विद्यालय के छात्र दिव्यांश जोशी ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा जन्यु कांडपाल ने 93.8 प्रतिशत, किसलय बिनवाल ने 92.3 प्रतिशत और आराध्या भट्ट ने 91.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। सभी विद्यार्थियों के परिणाम प्रेरणादायक रहे।

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन को दिया।

डीपीएस हल्द्वानी सदैव शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता रहा है। जेईई (मेन) 2026 में मिली यह सफलता विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और समर्पित प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।