देहरादून - UKSSSC ने जारी किया 15 समूह-ग भर्तियों का कैलेंडर, सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए किस दिन होगा कौन सा एग्जाम
देहरादून - उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इन भर्तियों के विज्ञापन इसी वर्ष अलग-अलग तिथियों पर जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 तक प्रस्तावित हैं। कुछ पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा भी निर्धारित की गई है।
आयोग सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार पूर्व में जारी विज्ञापनों के तहत विभिन्न पदों की परीक्षाओं की तिथियां भी तय कर दी गई हैं। विज्ञापन संख्या-76 के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी और विज्ञापन संख्या-74 के तहत सर्वेक्षक की परीक्षा 20 सितंबर को होगी। सहायक बोरिंग टेक्नीशियन और कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को प्रस्तावित है।
कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी और फोटोग्राफर की परीक्षा चार अक्तूबर को होगी। कलाकार, मानचित्रकार और विधि सहायक की परीक्षा 11 अक्तूबर, जबकि साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक की परीक्षा 18 अक्तूबर को प्रस्तावित है। लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक और अनुदेशक की परीक्षा 25 अक्तूबर तथा पर्यटन अधिकारी की परीक्षा एक नवंबर को होगी।
विज्ञापन संख्या-79 के तहत सहायक लेखाकार की परीक्षा चार अक्तूबर, विज्ञापन संख्या-77 के तहत कृषि अर्हता वाले पदों की परीक्षा 11 अक्तूबर और विज्ञापन संख्या-78 के तहत कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 व वैयक्तिक सहायक की परीक्षा 25 अक्तूबर को होगी।
सितंबर से शुरू होंगे नए भर्ती विज्ञापन -
आयोग के नए कैलेंडर के अनुसार इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन 31 अगस्त को जारी होगा और परीक्षा 15 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। वैयक्तिक सहायक भर्ती का विज्ञापन सात सितंबर और परीक्षा एक नवंबर को होगी। वन निगम स्केलर भर्ती का विज्ञापन आठ सितंबर को जारी होगा, जिसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 नवंबर से प्रस्तावित है।
टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक और बंदीरक्षक भर्ती का विज्ञापन 11 सितंबर को जारी होगा। इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 दिसंबर से प्रस्तावित है। सहायक अध्यापक संस्कृत भर्ती का विज्ञापन 14 सितंबर को और परीक्षा छह दिसंबर को होगी।
आईटीआई डिप्लोमा अर्हता वाले पदों का विज्ञापन 25 सितंबर को जारी होगा और परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। विज्ञान अर्हता वाले पदों का विज्ञापन 16 अक्तूबर, विशिष्ट अर्हता वाले पदों का 30 अक्तूबर, स्नातक अर्हता वाले पदों का छह नवंबर और सहायक विकास अधिकारी भर्ती का विज्ञापन 16 नवंबर को जारी किया जाएगा।
इनमें विज्ञान अर्हता वाले पदों की परीक्षा 17 जनवरी 2027, विशिष्ट अर्हता वाले पदों की 24 जनवरी, स्नातक अर्हता वाले पदों की सात फरवरी और सहायक विकास अधिकारी की परीक्षा 21 फरवरी 2027 को प्रस्तावित की गई है।
नई भर्ती का कब विज्ञापन, कब होगी परीक्षा
| भर्ती का नाम | विज्ञापन तिथि | प्रस्तावित परीक्षा तिथि |
| इंटर स्तरीय कनिष्ठ सहायक भर्ती- | 31 अगस्त | 15 नवंबर 2026 |
| वैयक्तिक सहायक भर्ती | 07 सितंबर | 01 नवंबर 2026 |
| वन निगम स्केलर भर्ती | 08 सितंबर | 19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा |
| टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक, बंदीरक्षक भर्ती | 11 सितंबर | 27 दिसंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा |
| सहायक अध्यापक संस्कृत भर्ती | 14 सितंबर | 06 दिसंबर |
| आईटीआई डिप्लोमा अर्हता पदों की भर्ती | 25 सितंबर | 13 दिसंबर 2026 |
| विज्ञान अर्हता के पदों की भर्ती | 16 अक्तूबर | 17 जनवरी 2027 |
| विशिष्ट अर्हता के पदों की भर्ती | 30 अक्तूबर | 24 जनवरी 2027 |
| स्नातक अर्हता के पदों की भर्ती | 06 नवंबर | 07 फरवरी 2027 |
| सहायक विकास अधिकारी भर्ती | 16 नवंबर | 21 फरवरी 2027 |