देहरादून - उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों को चयन वेतनमान में पदोन्नति

 

देहरादून - उत्तराखंड शासन ने वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों को चयन वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति दी है। यह निर्णय विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर लिया गया है।

शासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, पूजा नेगी, नीतू भण्डारी, शशि सिंह, श्री आनन्द सिंह और वीरेन्द्र रावत शामिल हैं।

 

इन सभी अधिकारियों की पदोन्नति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। चयन वेतनमान में पदोन्नति के तहत अधिकारियों को लेवल-13 का वेतनमान अनुमन्य होगा। शासन के इस निर्णय से उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों को लाभ मिलेगा।