देहरादून - स्वास्थ्य सचिव ने बदल डाले इन सात जिलों के CMO, डॉ. रश्मि पंत को मिली नैनीताल जिले की कमान 
 

 

देहरादून - राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने जनहित में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करना, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बताया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रश्मि पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ. राम प्रकाश तथा उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। स्वास्थ्य सचिव ने विश्वास जताया है कि इन नई नियुक्तियों से संबंधित जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा आमजन को बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।