देहरादून - मुख्यमंत्री धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल का शुभारंभ, इन कामों के लिए आपको होगी अब आसानी 

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, 440 संकेतकों के आधार पर तय होंगे प्रदेश के विकास के लक्ष्य
 
 

 

 

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों पहल प्रदेश में सुशासन को मजबूत करने के साथ ही विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/_tIay--nTj0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/_tIay--nTj0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="YouTube video player" width="560">

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की सफलता केवल योजनाएं बनाने से नहीं, बल्कि उनका लाभ सही समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाने से तय होती है। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। वहीं, एक ही जानकारी के लिए लोगों को बार-बार दस्तावेज उपलब्ध कराने और अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि देवभूमि परिवार पोर्टल के माध्यम से इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। पोर्टल के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में आसानी होगी। इससे सरकारी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ प्रदेश के भविष्य के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें लगभग 440 संकेतकों के आधार पर उत्तराखंड के विकास के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इन संकेतकों के माध्यम से प्रदेश के विकास की प्राथमिकताओं और लक्ष्यों को स्पष्ट किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में उत्तराखंड भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। राज्य सरकार इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।