देहरादून - अंकिता भंडारी केस बना भाजपा और सरकार के गले का फांश, आज CM कर सकते हैं CBI जांच के आदेश 

 

देहरादून - अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह मामला एक बार फिर भाजपा और उत्तराखंड सरकार के लिए गंभीर राजनीतिक संकट का कारण बनता नजर आ रहा है। मामले को लेकर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक सियासी हलचल तेज है और सरकार पर जांच को लेकर लगातार दबाव बढ़ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर डेढ़ बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की सीबीआई जांच की घोषणा कर सकते हैं। दिल्ली दरबार से भी इस संबंध में सकारात्मक संकेत मिलने की चर्चा है, जिसके बाद राज्य की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

विपक्षी दल लगातार मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं आम जनता और सामाजिक संगठनों में भी न्याय को लेकर आक्रोश बना हुआ है। देहरादून से लेकर दिल्ली तक भाजपा नेतृत्व पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सीबीआई जांच की घोषणा को सरकार के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। अब देश भर की निगाहें मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच किस दिशा में आगे बढ़ेगी।