देहरादून- आप पार्टी ने उत्तराखंड में कार्यकारी अध्यक्ष किये नियुक्त, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
Sep 14, 2021, 14:41 IST
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने अपने तीन कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए हैं। जिनमें कुमाऊं से भूपेश उपाध्याय गढ़वाल से अनंतराम चौहान और तराई से प्रेम सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसके अलावा कैंपेन कमेटी का गठन करते हुए दीपक वाली को अध्यक्ष और बसंत कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने पत्र जारी करते हुए इन नेताओं को यह जिम्मेदारी दी है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पहले ही अपने चार कार्यकारी अध्यक्ष बना चुकी है इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी कुमाऊं, गढ़वाल और तराई से तीन कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।