Chardham Yatra - केदारनाथ सहित चारों धामों में हेली सेवा रहेंगी सुचारु, CM धामी ने अपवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
May 10, 2025, 14:38 IST
Chardham Yatra - उत्तराखंड में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं और किसी प्रकार की बाधा नहीं है।