हल्द्वानी - Nainital Motors Arena में दो दिवसीय क्लीन एंड ग्रीन ड्राइव हुई आयोजित, Victoris CNG रही आकर्षण का केंद्र  

 

हल्द्वानी - पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ईंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से Maruti Suzuki के अधिकृत डीलर Nainital Motors Arena ने हल्द्वानी में दो दिवसीय ‘वीकेंड क्लीन एंड ग्रीन ड्राइव’ अभियान चलाया। शनिवार और रविवार को आयोजित इस विशेष अभियान के तहत सीएनजी वाहनों और ग्रीन फ्यूल के फायदों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया गया।

जागरूकता के लिए विशेष आयोजन - 
अभियान के दौरान शहर की विभिन्न सोसाइटियों, पेट्रोल पंप और सीएनजी पंपों पर विशेष डिस्प्ले लगाए गए। शोरूम को हरे-भरे फूलों और गुब्बारों से सजाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। लोगों को सीएनजी वाहनों के फायदे, कम प्रदूषण, बेहतर माइलेज और किफायती संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

‘Victoris CNG’ रही आकर्षण का केंद्र - 
ड्राइव के दौरान Victoris CNG मॉडल को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। यह मॉडल अपने अंडर-बॉडी सीएनजी टैंक के कारण अधिक सुरक्षित और बूट स्पेस के बेहतर उपयोग के लिए जाना जाता है। बेस मॉडल से ही इसमें बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध हैं, जो इसे ग्राहकों के बीच खास बनाते हैं। नैनीताल मोटर्स द्वारा इस मॉडल की टेस्ट ड्राइव भी उपलब्ध कराई गई, जिससे ग्राहकों ने इसकी परफॉर्मेंस और ड्राइविंग कम्फर्ट का अनुभव किया।

ग्रीन फ्यूल की ओर बढ़ता कदम - 
मारुति सुजुकी लंबे समय से क्लीन फ्यूल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देती रही है। कंपनी की अधिकांश गाड़ियों में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी विकल्प उपलब्ध है, जो पर्यावरण के लिए बेहतर और ग्राहकों के लिए किफायती साबित हो रहा है। ‘क्लीन एंड ग्रीन ड्राइव’ के माध्यम से नैनीताल मोटर्स ने यह संदेश देने की कोशिश की कि स्वच्छ ईंधन अपनाकर न केवल ईंधन खर्च कम किया जा सकता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।