हल्द्वानी - शहर में यहां खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, सप्ताह के सातों दिन शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी - स्थानीय उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में बेलवाल भोग ने एक और कदम बढ़ाते हुए पीलीकोठी रोड स्थित सरस्वती विहार (नीम के पेड़ के समीप) में अपने नए स्टोर का शुभारम्भ किया। स्टोर का उद्घाटन बेलवाल भोग के प्रबंधक डॉ. मुकेश बेलवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. बेलवाल ने कहा कि बेलवाल भोग का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक बिना मिलावट और बिना हानिकारक रसायनों वाले खाद्य उत्पाद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए उपभोक्ता विश्वास को देखते हुए कंपनी लगातार अपने उत्पादों की उपलब्धता का विस्तार कर रही है।
स्टोर संचालक हरगोविन्द पचवारी ने बताया कि नया स्टोर सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक खुला रहेगा। यहां ग्राहकों को बेलवाल भोग ब्रांड के आटा, चावल, शुद्ध पीली सरसों का तेल, मक्का आटा, बाजरा आटा, मडुवा आटा, विभिन्न मसाले, दालें, मैकरोनी, पास्ता, सोया बड़ी, पोहा, दलिया, सूजी, मैदा सहित अनेक दैनिक उपयोग के खाद्य उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि कंपनी के सभी उत्पाद गुणवत्ता और शुद्धता के मानकों के अनुरूप तैयार किए जाते हैं तथा इनमें किसी प्रकार की मिलावट या अनावश्यक रासायनिक तत्वों का उपयोग नहीं किया जाता। नए स्टोर के खुलने से सरस्वती विहार एवं आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर बेलवाल भोग की इस पहल की सराहना की है।