Uttrakhand Gaurav Samman 2022 - इन पांच हस्तियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान, 2021 में इन्हें मिला था यह सम्मान 

 

Uttrakhand Gaurav Samman 2022 - उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार साल 2022 के लिए पांच हस्तियों को चुना गया है। जिनमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल इसके अलावा कवि लेखक गीतकार एवं वर्तमान में भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी तथा तीन लोगों को मरणोपरांत दिया जायेगा जिसमें पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत, कवि लेखक और गीतकार स्वर्गीय गिरीशचंद्र तिवारी गिर्दा तथा साहित्य पत्रकारिता क्षेत्र में स्वर्गीय श्री वीरेन डंगवाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान वर्ष 2022 के लिए चयनित किया गया है।

उत्तराखंड सरकार ने सन 2021 में इन महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाज़ा था।
स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी-  लोकसेवक क्षेत्र
डॉ अनिल जोशी - पर्यावरण क्षेत्र
रस्किन बांड - साहित्यकार
बछेन्द्रीपाल - साहसिक खेल
नरेंद्र नेगी - लोकसंस्कृति