बिग बॉस 16 : अर्चना गौतम ने श्रीजिता के मंगेतर को अपनी फंतासी बताई
हालांकि, इस दौरान अर्चना गौतम की फंतासी ने माइकल को हंसने पर मजबूर कर दिया। अर्चना ने कहा कि एक विदेशी से बात करना उनकी बकेट लिस्ट में रहा है।
चैनल कलर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक प्रोमो में माइकल बिग बॉस के घर में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। अर्चना उन्हें गर्मजोशी से गले लगाती है। फिर, अर्चना गार्डन एरिया में श्रीजिता के मंगेतर के साथ बैठती है, और कहती है: मेरी फैंटेसी पता है क्या थी, एक बार फॉरेनर से बात करूं।
यह सुनने के बाद माइकल कहते हैं : अच्छा? और हंसने लगे।
इसके बाद वह माइकल को अपना मशहूर जुमला सिखाती हैं: मारते मारते मोर बना दूंगी।
वह श्रीजिता को देखने की कोशिश करता है और कहता है: मारते मारते मोर बना दूंगा।
अंत में, अर्चना को श्रीजिता से यह कहते हुए सुना जा सकता है: तेरे को घर जाकर बनाएगा मोर, रुक।
--आईएएनएस
एसकेपी