नई दिल्ली - अगस्त की YouTube रैंकिंग में 4 PM न्यूज़ चैनल नंबर-1, ध्रुव राठी, अजीत अंजुम और रवीश कुमार को पीछे छोड़ा
नई दिल्ली - राजनीतिक कमेंट्री के क्षेत्र में 4 PM ने अगस्त 2026 की YouTube रैंकिंग में देश में पहला स्थान हासिल किया है। अगस्त में अपलोड किए गए वीडियो पर 30 करोड़ 34 लाख से अधिक व्यूज के साथ 4 PM ने राजनीतिक कमेंट्री कैटेगरी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। रिपोर्ट के मुताबिक कुल व्यू मार्केट में 4 PM की हिस्सेदारी करीब 15 प्रतिशत रही।
इस प्रदर्शन के साथ 4 PM ने राजनीतिक डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में चर्चित नामों ध्रुव राठी, अजीत अंजुम और रवीश कुमार को व्यूज के मामले में पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल किया है। 4 PM के अनुसार, पिछले करीब चार वर्षों से चैनल लगातार देश के सबसे अधिक देखे जाने वाले राजनीतिक डिजिटल प्लेटफॉर्मों में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है। चैनल का कंटेंट भारत के साथ-साथ दुनिया के 140 से अधिक देशों में देखा जा रहा है।
4 PM UP भी टॉप-30 में -
4 PM के विस्तार का असर उसके क्षेत्रीय प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई दिया है। 4 PM UP ने भी देश के शीर्ष 30 राजनीतिक YouTube चैनलों में स्थान बनाया है। इससे उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में 4 PM के डिजिटल विस्तार को मजबूती मिली है।
चैनल के मुख्य संपादक संजय शर्मा ने इस उपलब्धि को उसकी टीम ने दर्शकों, सब्सक्राइबरों, रिपोर्टरों, एंकरों, संपादकों और तकनीकी टीम की मेहनत का परिणाम बताया है। चैनल का कहना है कि दर्शकों का भरोसा ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। चार वर्षों से लगातार मजबूत प्रदर्शन और अगस्त 2026 की नंबर-1 रैंकिंग के साथ 4 PM ने राजनीतिक डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी प्रभावी मौजूदगी दर्ज कराई है।