2022 में श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के 5.5 फीसदी बढ़ने की उम्मीद
कोलंबो, 15 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के पर्यटन क्षेत्र में सुधार के साथ 2022 में 5.5 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है। देश के केंद्रीय बैंक के गवर्नर अजित निवार्ड काबराल ने इसकी जानकारी दी।
Jan 15, 2022, 13:31 IST
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, काबराल ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि श्रीलंका मुश्किल दौर से गुजर रहा है।
उन्होंने कहा कि 2021 की विकास दर 4.5 प्रतिशत से 5.0 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, श्रीलंका का भंडार दिसंबर में बढ़कर 3.1 बिलियन डॉलर हो गया था।
केंद्रीय बैंक प्रमुख ने कहा कि श्रीलंका डिफॉल्ट नहीं होगा और कर्ज चुकाना और अपना रिकॉर्ड रखना जारी रखेगा।
--आईएएनएस
एसकेके/आरएचए