आंवला: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। आंवला के मनौना गांव में एक सड़क हादसे में भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष के भाई की मौत हो गयी जिससे परिवार में मचा कोहराम। आंवला के गांव नगरिया सत्तर निवासी भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष डा0 इन्द्र पाल सिंह का छोटा भाई 45 वर्षीय दिवजेन्द्र पाल सिंह उर्फ छोटे साथी सुरेन्द्र सिंह के साथ पेपल गांव से घर वापस लौट रहा था। मनौना गांव के पास पीछे से आये अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दिवजेन्द्र पाल सिंह की मौत हो गयी और सुरेन्द्र घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वहीं उक्त घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सुरेन्द्र ने बताया कि वह गाड़ी चलाना नहीं जानते गाड़ी दिवजेन्द्र पाल सिंह चला रहा था। गाड़ी सुरेन्द्र की थी जिसे दिवजेन्द्र पाल सिंह चला रहा था तभी पीछे से आयी सफेद रंग की बुलेरो ने साईड न मिलने पर जोरदार टक्कर मार दी इससे गाड़ी घूरे पर चढ़ गयी।