नई दिल्ली- जब हाईवे पर हुए हादसे के 6 दिन बाद तक पेड़ पर लटकी रही कार, खुला दरवाजा तो उड़े होश

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: अमेरिका के वॉशिंगटन के पास एक कार एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि कार उछलकर एक पेड़ पर लटक गई। इस समय किसी ने भी इस एक्सीडेंट को नहीं देखा था। लेकिन जब 6 दिन बाद कार का दरवाजा खोल के देखा गया तो लोगों के होश
 | 
नई दिल्ली- जब हाईवे पर हुए हादसे के 6 दिन बाद तक पेड़ पर लटकी रही कार, खुला दरवाजा तो उड़े होश

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: अमेरिका के वॉशिंगटन के पास एक कार एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि कार उछलकर एक पेड़ पर लटक गई। इस समय किसी ने भी इस एक्सीडेंट को नहीं देखा था। लेकिन जब 6 दिन बाद कार का दरवाजा खोल के देखा गया तो लोगों के होश उड़ गए।

6 दिन बाद जब पेड़ पर पड़ी नज़र

दरअसल हुआ यूं कि 12 अक्टूबर को नेशनल हाईवे 60 के पास विकनबर्ग में एक कार एक्सिडेंट हो गया। कार 53 वर्षीय महिला चला रही थी। हाईवे पर उसकी कार क्रैश हुई और रेलिंग से उछलकर दूर एक पेड़ पर लटक गई। उस वक्त हाईवे पर कोई भी मौजूद नहीं था जिस कारण किसी ने भी यह एक्सीडेंट नहीं देखा था।

नई दिल्ली- जब हाईवे पर हुए हादसे के 6 दिन बाद तक पेड़ पर लटकी रही कार, खुला दरवाजा तो उड़े होश

एक्सीडेंट के 6 दिन बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो कार में उन्हें घायल महिला मिली। आश्चर्य की बात यह थी कि महिला जिंदा थी। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने बताया कि उसने कई बार कार से उतरकर रोड तक जाने की कोशिश की, लेकिन बुरी तरह चोटिल होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी।