अल्मोड़ा- सरयू घाटी के लोगों की समस्या सुनने पहुंचे कुंजवाल, पेयजल आपूर्ति में खामियां देख बिफरे

अल्मोड़ा-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान काभडी में स्व. सुंदर प्रकाश के परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद आरा में नैनसिंह की पुत्री के विवाह संस्कार में सम्मलित हुए। सलपड़ में जगदीश भट्ट को पुत्र के विवाह की शुभकामना दी।
 | 
अल्मोड़ा- सरयू घाटी के लोगों की समस्या सुनने पहुंचे कुंजवाल, पेयजल आपूर्ति में खामियां देख बिफरे

अल्मोड़ा-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान काभडी में स्व. सुंदर प्रकाश के परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद आरा में नैनसिंह की पुत्री के विवाह संस्कार में सम्मलित हुए। सलपड़ में जगदीश भट्ट को पुत्र के विवाह की शुभकामना दी। उसके बाद क्षेत्रवासियों की मुख्य समस्या सरयू बैलक पंपिग योजना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। क्षेत्रवासियों द्वारा एवं कार्यरत कर्मचारियों द्वारा विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए गोलमाल से अवगत कराया।

अल्मोड़ा- सरयू घाटी के लोगों की समस्या सुनने पहुंचे कुंजवाल, पेयजल आपूर्ति में खामियां देख बिफरे

इस दौरान निरीक्षण अनेक खामियां मिली। पंप पहले ही पम्प खराब हो चुके हंै। मात्र एक मोटर से काम चलाया जा रहा है। मोटर के गर्म हो जाने पर उसे बार-बार बन्द कर पेयजल लिफ्ट किया जा रहा है। नदी का पानी मुख्य टैंक तक नहीं पहुंच पा रहे है, जिसके चलते गधेरे का पानी टैंक में छोड़ा गया है। टैक के किनारों में मिट्टी भर जाती है। पानी फिल्टर की कोई व्यस्था नहीं है। विधायक कुुंजवाल ने जल्द ही जल निगम द्वारा व्यस्था दुरुस्त करने को कहा। विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बनी योजना को अधर में लटकाया गया है।

विभाग को मुख्य नलकूप सहित वितरण लाइनों की खामियों से पत्राचार के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराए जाने की बात कही। समस्या का समाधान नहीं किया गय तो आने वाली अग्रिम कार्यवाही के लिए विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा। भ्रमण में काभडी से क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश जोशी, निवर्तमान प्रधान आरा सल्पड दयाकृष्ण पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता कमल बिष्ट, प्रधान काभडी गोधन राम, चंदन बोरा, जीवन सिंह सहित क्षेत्र के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।