अल्मोड़ा-चुनावों के बीच अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी 8 लाख की शराब, तस्करी में इस वाहन का किया गया था इस्तेमाल
अल्मोड़ा-एक ओर प्रदेश में पंचायती चुनाव की तैयारी जोरों-शोरों पर हैं तो वही दूसरी ओर शराब तस्करों ने अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन अल्मोड़ा पुलिस की सर्तकता ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आज दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने 180 पेटी शराब बरामद की। जिनकी कीमत करीब आठ लाख से ऊपर है। इस दौरान शराब तस्करी में चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। वही दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। एक वाहन में प्रेस लिखा था। जिसकी आड़ में शराब की तस्करी हो रही थी।
पुलिस ने बताया कि सूचना पर लोधिया के पास वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या डीएल-04सी-एई-3817 टोयोटा करोला कार को चैक किया तो पुलिस के होश उड़ गये। गाड़ी में 40 पेटी हरियाणा शराब की रखी थी। जिनकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र राज सिंह दरागी निवासी 75/6 वत्स कालोनी, जौहरी नगर लाईनपार बहादुरगढ़ हरियाणा और दूसरे ने अपना नाम विरेन्द्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी-385 मन्दिर वाली गली बाबा हरिदास कालोनी टीकरीकलां पश्चिमी दिल्ली बताया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे मामले में सल्ट पुलिस ने मरचूला बैरियर के पास एक बुलेरो पिकप संख्या- यूके-04-सीबी-0588 को रोकर चेक किया तो पुलिस को वाहन में 140 देशी दबंग शराब पेटी बरामद हुई। जिनकी कीमत करीब 5 लाख 71 हजार 200 रुपये है। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम गिरधर सिंह पुत्र उमेद सिंह ग्राम भवाली मल्ली पो. आमदार, सल्ट और मंगल सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम जालीखान पो. बॉगीधार तहसील-सल्ट बताया। दोनों मामलों पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।