अल्मोड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने थामा भाजपा का दामन

Almora News- पंचायत चुनाव में सहमात का खेल जारी रहा। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत चुनाव के अंतिम दिन तक टिकट और गुटबाजी हावी रही। अल्मोड़ा के वर्षों पुराने नेता मोहन सिंह मेहरा ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम ही लिया। आज सीएम त्रिवेन्द्र रावत के अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान मोहन सिंह मेहरा को समर्थकों
 | 
अल्मोड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने थामा भाजपा का दामन

Almora News- पंचायत चुनाव में सहमात का खेल जारी रहा। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत चुनाव के अंतिम दिन तक टिकट और गुटबाजी हावी रही। अल्मोड़ा के वर्षों पुराने नेता मोहन सिंह मेहरा ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम ही लिया। आज सीएम त्रिवेन्द्र रावत के अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान मोहन सिंह मेहरा को समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता दिलाई। इससे पहले पूर्व जिपं अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि वह भाजपा को जिला पंचायत चुनावों में अपना समर्थन देंगे।

अल्मोड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने थामा भाजपा का दामन

गौरतलब है कि बुधवार को प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मोहन सिंह मेहरा से बातचीत करने के लिए अल्मोड़ा पहुंचे थे। द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट की पत्नी को उमा बिष्ट को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिए जाने के बाद से कांग्रेस पार्टी में घमासान चल रहा था। वही पूर्व जिपं अध्यक्ष रहे मोहन सिंह मेहरा के पुत्र सुरेंद्र ने तीसरे मोर्चें का गठन लिया था। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करा लिया था। तीसरा मोर्चा अपने पास आठ सदस्यों के होने का दावा कर रहा था। जब उन्होंने किसी को समर्थन न देने की बात कही तो भाजपा और कांग्रेस दोनों असमंजस में पड़ गये। बुधवार को धनसिंह और रेखा आर्य ने तीसरे मोर्चे को मनाने का प्रयास किया। बंद कमरे में घंटों बातचीत हुई। आज भाजपा में शामिल होने पर ये साफ हो गया कि तीसरे मोर्चे ने भाजपा को समर्थन दिया। हालांकि आज आने वाले जिपं पंचायत के चुनाव नतीजे ही आगे का रास्ता तय करेंगे।