सैफई में बोले अखिलेश यादव- सीएम के जिले में ही कानून व्यवस्था सबसे खराब, जनता को लूट रही BJP सरकार

न्यूज टुडे नेटवर्क। सैफई पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि सपा पहले दिन से ही किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब जनता को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी
 | 
सैफई में बोले अखिलेश यादव- सीएम के जिले में ही कानून व्यवस्था सबसे खराब, जनता को लूट रही BJP सरकार

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। सैफई पहुंचे सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि सपा पहले दिन से ही किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्‍होंने यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब जनता को लूटने का काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि यूपी के सीएम के जिले में ही कानून व्‍यवस्‍था सबसे खराब स्थिति में है। दिन दहाड़े लूट मर्डर हो रहे हैं प्रदेश में महिलाएं कतई सुरक्षित नहीं हैं।

इस दौरान अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से प्रार्थना पत्र लेते हुए 2022 में सरकार बनाने का आह्वन किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव आते जाते हैं। इसलिए अब सपा की सरकार बनानी है। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद निर्धारित कार्यक्रम अलीगढ़ के लिए हुए रवाना हो गए।

सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज टप्पल जाने से पहले अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले। कहा कि पंचायत का चुनाव की सीटों का फैसला संगठन करेगा। बीजेपी को इटावा और आस पास की बहुत चिंता रहती है तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को इटावा से जोड़ दिया गया। कहा कि अगर आपको कानून व्यबस्था की जानकारी करनी है तो मुख्यमंत्री के जनपद की करिये। पिछले एक महीने में कितने अपराध हुए हैं। मुख्यमंत्री के जिले में जनता सुरक्षित नहीं है।

किसान आंदोलन पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि की समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। जितने लोग यहां खड़े हैं वो सब कार्यकर्ता से पहले किसान हैं। कोई ऐसा नहीं है जिसने धान पैदा किया हो और उससे लूट न हुई हो। बीजेपी बताए कि कितने किसानों को एमएसपी दिया है।