अखिलेश बोले- गाजियाबाद हादसे की सरकार जिम्मेदार, कम से कम 50-50 लाख की मदद दे सरकार

न्यूज टुडे नेटवर्क। गाजियाबाद में हादसे को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। सपा मुखिया ने आज सोमवार को कहा कि भाजपा का शमशानों से पुराना नाता है। हादसे की जिम्मेदार सीधे सरकार है। आरोप लगाया कि गाजियाबाद में बालू से लिंटर बना लिया गया और किसी को पता भी नहीं
 | 
अखिलेश बोले- गाजियाबाद हादसे की सरकार जिम्मेदार, कम से कम 50-50 लाख की मदद दे सरकार

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। गाजियाबाद में हादसे को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। सपा मुखिया ने आज सोमवार को कहा कि भाजपा का शमशानों से पुराना नाता है। हादसे की जिम्‍मेदार सीधे सरकार है। आरोप लगाया कि गाजियाबाद में बालू से लिंटर बना लिया गया और किसी को पता भी नहीं चला यह कैसे संभव हो सकता है। अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों की मौत के लिए सरकार जिम्‍मेदार है। इससे पहले बनारस में बड़ी घटना हो चुकी हे तब सपा सरकार ने 50 लाख रूपए मुआवजा दिया था।

यहां लोगों की जान गई और सरकार मुआवजे के नाम पर लोगों को दस पांच लाख रूपए दिखा रही है। अखिलेश ने कहा कि सरकार को कम से कम 50 लाख रूपए  की मदद करनी चाहिए।

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2 दिन पहले वैक्सीन को लेकर दिए बयान पर सफाई दी। कहा कि मेरी पूरी बात को नहीं रखा गया। मैंने भारतीय साइंटिस्ट और वैक्सीन बनाने वालों पर कोई कमेंट नहीं किया। सबका सम्मान है। सबकी मेहनत को सलाम है। BJP के फैसलों पर जनता को विश्वास नहीं है।

किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार के वायदे पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ के गन्ना किसानों को इसलिए भुगतान नहीं हो रहा है, क्योंकि वहां का मैं सांसद हूं। मौजूदा समय में 10 हजार करोड रुपए का गन्ने का भुगतान बकाया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठनों का लॉकडाउन के दौरान बहुत बड़ा नुकसान हुआ लेकिन योगी सरकार ने कोई भी मदद नहीं की। लॉकडाउन के समय में बिजली का बिल देना पड़ा। व्यापारियों को पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी पर दी जाएगी।

कन्‍नौज का परफ़्यूम पार्क प्रोजेक्‍ट बंद करने पर यादव ने सरकार को आड़े हाथो लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज का इतिहास है। मैं फ्रांस गया था। वहां के लोगों से मिला। तय किया था कि कन्नौज में परफ्यूम पार्क बनाऊंगा। लेकिन भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया। सरकार भूल गई कि ये काम किसान का था, सपा का नहीं था। किसानों पर आंसू गैस के गोले फेंके जा रहे हैं। फिर भी योगी सरकार कहती है कि हम किसान के साथ है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub