हल्द्वानी- त्रिशक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का सिखाया फार्मूला, आम जनता से जुड़ी है भाजपा बोले भट्ट

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा हैं वैसे-वैसे भाजपा अपनी तैयारियों में जुट गई है। पहले त्रिशक्ति सम्मेलन लोकसभा सीट को लेकर होना था। लेकिन अब हर विधानसभा पर बारी-बारी से हो रहा है। हल्द्वानी में हुए त्रिशक्ति सम्मेलन में विधानसभा के 168 बूथों के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए
 | 
हल्द्वानी- त्रिशक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का सिखाया फार्मूला, आम जनता से जुड़ी है भाजपा बोले भट्ट

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा हैं वैसे-वैसे भाजपा अपनी तैयारियों में जुट गई है। पहले त्रिशक्ति सम्मेलन लोकसभा सीट को लेकर होना था। लेकिन अब हर विधानसभा पर बारी-बारी से हो रहा है। हल्द्वानी में हुए त्रिशक्ति सम्मेलन में विधानसभा के 168 बूथों के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए टू से किस तरह वोटरों को लुभाया जा सकता है और कैसे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ को पार्टी से जोड़ा जा सकता है। इस सभी बातों पर सम्मेलन के जरिये रायशुमारी की गयी।

हल्द्वानी- त्रिशक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का सिखाया फार्मूला, आम जनता से जुड़ी है भाजपा बोले भट्ट

इसके साथ ही हलद्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं में त्रिशक्ति सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा की भाजपा की लोकसभा चुनाव की पूरी तैयारी है, अन्य पार्टियां धनबल से चुनाव लड़ेंगी तो बीजेपी कार्यकर्ता संख्याबल से लोकसभा चुनाव लड़ेगी। त्रिशक्ति सम्मेलन से यही प्रतीत हो रहा है की जनता का बीजेपी के प्रति रुझान बढ़ रहा है। किसान सम्मान पर भी कांग्रेस पर अजय भट्ट ने निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस का काम सरकार के कामकाज पर आरोप लगाना है लिहाज़ा वे अपने चश्मे के नम्वर को बीच बीच मे ठीक करवाते रहे।

हल्द्वानी- त्रिशक्ति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का सिखाया फार्मूला, आम जनता से जुड़ी है भाजपा बोले भट्ट

आम जनता से जुड़ी है भाजपा

भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में बूथ स्तर तक आम जनता से जुड़ी है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता भाजपा संगठन में सबसे महत्वपूर्ण है और यह भाजपा की ताकत है। यह बात हल्द्वानी विधानसभा के त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी बूथ अध्यक्ष रह चुके हैं और भाजपा पूरे वर्ष बूथ स्तर पर सक्रिय रहती है। भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और सभी जगह यह सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। त्रिशक्ति सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए व मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।