कश्मीर पर UN में हार के बाद पाक ने दागे मोर्टार, नौशेरा सेक्‍टर में देवभूमि का लाल लांसनायक संदीप हुए शहीद

जम्मू –पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शनिवार सुबह गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने इलाके में मोर्टार भी दागे। भारतीय सेना इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। लेकिन इस गोलाबारी
 | 
कश्मीर पर UN में हार के बाद पाक ने दागे मोर्टार, नौशेरा सेक्‍टर में देवभूमि का लाल लांसनायक संदीप हुए शहीद

जम्मू –पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्‍तान की ओर से सीजफायर का फिर उल्‍लंघन करते हुए जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्‍टर में शनिवार सुबह गोलाबारी की गई। पाकिस्‍तानी सेना ने इलाके में मोर्टार भी दागे। भारतीय सेना इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। लेकिन इस गोलाबारी में सेना के लांसनायक संदीप थापा शहीद हो गए। वह देहरादून के रहने वाले थे।

कश्मीर पर UN में हार के बाद पाक ने दागे मोर्टार, नौशेरा सेक्‍टर में देवभूमि का लाल लांसनायक संदीप हुए शहीद

भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब

इससे पहले गुरुवार को भारतीय सेना ने सीमा पर पाकिस्तान आर्मी को मुंहतोड़ जवाब दिय। भारतीय सेना ने एलओसी पर गोलीबारी में चार पाकिस्तानी जवानों को ढेर कर दिया। भारतीय सेना ने गुरुवार को सीमा पर गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था। इस तरह भारत ने कुल 4 पाकिस्तानी सैनिकों को सीमा पर मार गिराया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि उसी दिन उरी और राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की ओर पाक सेना के तीन जवान मार गिराए और दुश्मन के कई बंकर भी नष्ट कर दिए। इसके अलावा पाकिस्तान के कई सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।इसके अलावा पाकिस्तान के कई सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।