Gang rape के बाद 14 साल की किशोरी ने दिया था बेटी को जन्म, DNA में पता चला-कौन है बच्चे का बाप

न्यूज टुडे नेटवर्क, अमरोहा। Gang rape के बाद महज 14 साल की उम्र में किशोरी गर्भवती हो गई थी। कुछ दिन पहले उसने बेटी को जन्म दिया था। गैंगरेप के चार आरोपी तो जेल में हैं। ऐसे में समस्या सामने आई कि आखिर ये बच्चा है किसका। किशोरी कोर्ट गई जहां से डीएनए टेस्ट के
 | 
Gang rape के बाद 14 साल की किशोरी ने दिया था बेटी को जन्म, DNA में पता चला-कौन है बच्चे का बाप

न्यूज टुडे नेटवर्क, अमरोहा। Gang rape के बाद महज 14 साल की उम्र में किशोरी गर्भवती हो गई थी। कुछ दिन पहले उसने बेटी को जन्म दिया था। गैंगरेप के चार आरोपी तो जेल में हैं। ऐसे में समस्या सामने आई कि आखिर ये बच्चा है किसका। किशोरी कोर्ट गई जहां से डीएनए टेस्ट के आदेश हुए। रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि बेटी का पिता आरोपी मुरारी है।

मामला जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अमरोहा-जोया मार्ग स्थित एक गांव का है। लड़की के श्रमिक पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। किसी तरह परिवार के लोग गरीबी में जीवन गुजार रहे हैं। पिछले साल जनवरी में गांव के ही कुछ दरिंदों की नजर परिवार की किशोरी पर पड़ गई। दरिंदों ने परिवार की मजबूरी का फायदा उठाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। परिवार और खुद की इज्जत के खातिर लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया। वारदात के तीन माह बाद पता चला कि वह गर्भवती है। उस समय लड़की की उम्र मात्र 13 साल आठ माह थी। परिवार को मामला पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

मामला दो संप्रदाय से जुड़ा हुआ था, इसलिए पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने चारों आरोपी विनोद, सतेंद्र, मुरारी व सुमेरी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

सुमेरी को बाद में जमानत मिल गई। इस बीच गर्भवती किशोरी और उसके परिवार वालों का आरोपियों ने जीना मुहाल कर दिया। केस वापस न लेने पर जान की धमकी दी गई। किशोरी ने हाई कोर्ट से गुहार लेकर पेट में पल रहे बच्चे का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट की गुहार लगाई।

कोर्ट के आदेश पर जून में पीड़िता व चारों आरोपियों का सैंपल लिया। अक्टूबर में किशोरी ने एक बेटी को जन्म दिया। पिछले दिनों डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट भी आ गई। रिपोर्ट में आरोपी मुरारी बच्चे का पिता निकला है।