उपराज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद किरन बेदी ने कहा- उन्होंने नैतिक संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया

न्यूज टुडे नेटवर्क। पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाए जाए जाने के बाद किरन बेदी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के सभी कार्यों को किया। उन्होंने पुडुचेरी राज्य की सेवा देने के लिए केन्द्र का आभार जताया। उपराज्यपाल के पद से हटाने के एक दिन
 | 
उपराज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद किरन बेदी ने कहा- उन्होंने नैतिक संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। पुडुचेरी के उपराज्‍यपाल पद से हटाए जाए जाने के बाद किरन बेदी ने बुधवार को कहा कि उन्‍होंने संवैधानिक और नैतिक जिम्‍मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्‍य के सभी कार्यों को किया। उन्‍होंने पुडुचेरी राज्‍य की सेवा देने के लिए केन्‍द्र का आभार जताया। उपराज्यपाल के पद से हटाने के एक दिन बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी ने केन्द्र का पुडुचेरी की सेवा करने का अवसर देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा किया। बेदी ने कहा कि वह पूरी संतुष्टि के साथ यह कह सकती हैं कि उनके कार्यकाल में ‘‘ राज निवास की टीम ने जन हित के लिए पूरी कर्मठता से काम किया।’’

बेदी का पुडुचेरी सरकार और खासकर मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के साथ अक्सर टकराव होता रहा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के लिए ही सभी कार्य किए।’’ उन्होंने कहा कि पुडुचेरी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह अब लोगों के हाथ में है।’’ बेदी ने एक समृद्ध पुडुचेरी की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटाने की घोषणा की थी। करीब एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री नारायणसामी ने राष्ट्रपति से उन्हें हटाने की अपील की थी। बेदी को उपराज्यपाल पद से हटाने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह लोगों के अधिकारों की जीत है।’’ तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।