Janmashtami 2020: जानें कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि भी देखें

इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) दो दिन मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास में अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए लोगों के मन में
 | 
Janmashtami 2020: जानें कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि भी देखें

इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) दो दिन मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास में अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए लोगों के मन में जन्माष्टमी मनाने की तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है।
Janmashtami 2020: जानें कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि भी देखें
बता दें कि इस बार पंचांग के अनुसार अष्टमी की तिथि 11 अगस्त यानि आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट से आरंभ हो रही है। अष्टमी की तिथि 12 अगस्त को सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो रही है। 11 अगस्त को भरणी और 12 अगस्त को कृतिका नक्षत्र है। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र आता है जो 13 अगस्त को रहेगा। इसीलिए कुछ स्थानों पर इस दिन भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है।

जन्माष्टमी मनाने का शुभ मुहूर्त-
जन्माष्टमी के दिन रात को पूजा करने का समय सही होता है। क्योंकि, भगवान कृष्ण का जन्म आधी रात को ही हुआ था। 12 अगस्त को पूजा का शुभ समय रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक है। पूजा की अवधि 43 मिनट है।

जानें पूजा की विधि
पूजा से पहले स्नान जरूर करें। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा का विधान है। पूजा करने से पहले भगवान को पंचामृत और गंगाजल से स्नान जरूर करवाएं। स्नान के बाद भगवान को वस्त्र पहनाएं। ध्यान रहें कि वस्त्र नए हो। इसके बाद उनका श्रृंगार करें। भगवान को फिर भोग लगाएं और कृष्ण आरती गाएं।
                     http://www.narayan98.co.in/
Janmashtami 2020: जानें कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि भी देखें                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8